स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। थाना मदनापुर पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मुकदमे में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
घटना का मामला 24 अगस्त 2025 का है, जब वादी ने तहरीर देकर थाना मदनापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के अनुसार, वादी की बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित किया और षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या कर दी।
इस मामले में पुलिस ने मु0अ0स0 195/25 धारा 85/80(2)/115(2)/61(2) बीएनएस व 3/4 डी.पी. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को नामजद किया था।
पुलिस को सफलता तब मिली जब 26 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 1:05 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त श्यामवीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह (उम्र 45 वर्ष) व अभियुक्ता मुनीशा देवी पत्नी श्यामवीर सिंह (उम्र 43 वर्ष), निवासी ग्राम नगला बन्नू उर्फ नगरिया, थाना मदनापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त श्यामवीर सिंह पर पहले भी 304बी/498ए भादवि व 3/4 डी.पी. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार (का0 2794) और महिला कांस्टेबल निक्की (म0का0 2409) शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
0 Comments