शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मई 2025 को वादी ने थाना कांट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम मुडियावैश्य थाना पुवायां निवासी राजू पुत्र श्रीकृष्ण ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया। साथ ही सुधीर पुत्र श्यामलाल, गीता पत्नी सुधीर, तथा सुधीर पुत्र भानुप्रताप ने इस कृत्य में सहयोग किया।
मामले में थाना कांट पर मु0अ0सं0 248/25 धारा 87 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य एकत्र करने पर एक अन्य आरोपी अवनीश पुत्र जगिन्द्र (उम्र करीब 19 वर्ष), निवासी ग्राम मुडियावैश्य थाना पुवायां का नाम सामने आया।
8 अगस्त 2025 को थाना कांट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम राजपुर गुमटानी तिराहा के पास से अवनीश को समय लगभग 11:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत मा. न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
पंजीकृत अभियोग:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थाना कांट पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल और अधिक मजबूत हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments