Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विकास हिन्दू के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

 




ब्यूरो रिपोर्ट : अमित गुप्ता

सीतापुर।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को सीतापुर की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे जनपद को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते नारों ने माहौल को जोश और उमंग से भर दिया।

राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ‘हर घर तिरंगा’ मिशन चला रही है और आज़ादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। ऐसे अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन न केवल स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है, बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा भरने का माध्यम भी है। विकास हिन्दू ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए लोगों से इस पर्व को अनुशासन, एकता और भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया।


यात्रा की शुरुआत रेखा गोयल चौराहा सिविल लाइन स्थित हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद विशाल जनसैलाब के साथ तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए पुनः रेखा गोयल चौराहे पर संपन्न हुई। इस दौरान नागरिकों ने सड़कों के किनारे खड़े होकर यात्रा का स्वागत किया।


देशभक्ति गीतों, जयकारों और तिरंगे की लहराती आभा ने माहौल को भावुक और ऊर्जावान बना दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गए। सड़कों पर हर ओर से “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे गूंजते रहे।

यह तिरंगा यात्रा जनपद के लिए गौरव का क्षण रही जिसने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और अधिक भव्य एवं अविस्मरणीय बना दिया।

Post a Comment

0 Comments