स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र में रामापुर फाटक के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का शव शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है। यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना रोजा के मोबाइल नंबर 9454404219 या 7017007925 पर संपर्क करने की अपील की गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments