स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर में साइबर अपराधों की रोकथाम और जन-जागरूकता को लेकर आज रिज़र्व पुलिस लाइन सभागार में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने जनपद के सभी थानों में स्थापित साइबर हेल्पडेस्क प्रभारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी जैसे मामलों की पहचान व रोकथाम के प्रभावी उपायों पर चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि हर थाने में स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित जागरूकता अभियान चलाए जाएं, ताकि लोग साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहें।
उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हो और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान डेटा सुरक्षा, तकनीकी दक्षता और नवीनतम डिजिटल सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी भी दी गई।
प्रतिभागियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in), 1930 हेल्पलाइन नंबर और अन्य विभागीय पोर्टल्स के उपयोग व शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा कि साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस और जनता दोनों को जागरूक और सतर्क रहना जरूरी है, और सभी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments