स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
जनपद शाहजहांपुर के गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान, लोधीपुर में आज बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यतेन्द्र तेवतिया, राज्य विपणन प्रबंधक, इफको लखनऊ रहे।
मुख्य अतिथि ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इन उर्वरकों के प्रयोग से किसानों की आय में वृद्धि होगी, साथ ही मृदा उर्वरता बनी रहेगी और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार की पीएम प्रणाम योजना के तहत वैकल्पिक उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में इफको राज्य कार्यालय, लखनऊ से आए डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, सागरिका और जल विलेय उर्वरकों की उपयोगिता, सही मात्रा और प्रयोग विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण करने और उसी आधार पर संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इफको ने किसानों के हित में नैनो उर्वरकों पर शोध कार्य हेतु बड़ी धनराशि निवेश की है।
इफको शाहजहांपुर के क्षेत्र अधिकारी रामरतन सिंह ने नैनो डीएपी के लाभ बताते हुए कहा कि
10 एमएल नैनो डीएपी से प्रति किलोग्राम बीज का उपचार कर बुवाई की जाए।
30 दिन की फसल हो जाने पर एक बोतल नैनो डीएपी का स्प्रे किया जाए।
इससे फसल की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि होती है और दाने वाली डीएपी को 50% तक कम किया जा सकता है।
👉 यह कार्यक्रम किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण दोनों का संदेश देता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments