Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस के विशेष अभियान में 36 जनशिकायतों का मौके पर निस्तारण, शिकायतकर्ताओं को मिली राहत

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 22 जुलाई। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को कुल 36 जनशिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया।

पुलिस विभाग के अनुसार, अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। अभियान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर अथवा संबंधित स्थल पर पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं।

22 जुलाई 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों में प्राप्त शिकायतों में से 36 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया और शिकायतकर्ताओं को समाधान से संतुष्ट करने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाना या पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। अब पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कर रही है।

नोट: यह समाचार शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments