स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। जनपद में विभिन्न नदियों के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 05 अगस्त 2025 को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अरविन्द कुमार और उपजिलाधिकारी सदर संजय पांडेय सहित राजस्व विभाग की टीमों ने तहसील सदर अंतर्गत बाढ़ संभावित इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगों को राहत शिविरों और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी गई।
| नदी | स्थान | HFL (मी.) | वर्तमान जलस्तर (मी.) | वृद्धि/घटाव (मी.) |
|---|---|---|---|---|
| गंगा नदी | कछता | 163.240 | 162.410 | +0.010 |
| गंगा नदी | नौवारी | 164.290 | 158.710 | -4.360 |
| रामगंगा नदी | भैसार डाई घाट | 144.100 | 143.300 | -0.350 |
| रामगंगा नदी | इवरी पाट | 139.695 | 134.320 | -2.980 |
| गर्रा नदी | अज़ीजगंज पुन | 149.800 | 143.950 | -5.850 |
| वर्षांत नदी | लोधीपुर पुल | 146.750 | 144.400 | -1.350 |
इन इलाकों के प्रभावित लोगों के लिए गुरुनानक पाठशाला हाईस्कूल, एनटीआई स्कूल लोधीपुर और अटल बिहारी इंटर कॉलेज, दनियापुर में राहत शिविर बनाए गए हैं। जहां रहने, खाने और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।
प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट में निरंतर कार्यरत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका सम्पर्क नम्बर है:
📞 05842-220018, 462754, 351037, 351038
जनता से अपील है कि वे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से तत्काल संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और किसी भी आपदा से निपटने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रखी गई है।
0 Comments