स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। आगामी त्यौहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को प्रबल करने के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की।
इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में मौजूद लोगों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना को तुरंत स्थानीय पुलिस को देने की सलाह दी गई।
गश्त के दौरान स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों को सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पुलिस ने आश्वस्त किया कि वह पूरी मुस्तैदी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments