संवाददाता: सत्यपाल सिंह, लखनऊ
लखनऊ (मलिहाबाद)।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के तिलसुआ गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो बंदरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना श्री दूधाधारी मंदिर से मात्र 10 मीटर की दूरी पर हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बंदर पेड़ से कूदते समय अचानक हाईटेंशन तार से टकरा गए। तेज करंट लगते ही दोनों बंदरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन तार मंदिर के बिल्कुल पास से गुजर रहा है, जिसकी वजह से आए दिन बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि या तो लाइन को शिफ्ट किया जाए या फिर आवश्यक सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई दुर्घटना न हो।
👉 ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द समाधान करे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments