स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर जिला कारागार में आज रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह और भावनाओं के साथ मनाया गया।
सुबह से ही वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे थे ताकि किसी भी बहन को अपने भाई से मिलने में परेशानी न हो।
सुबह 6 बजे से ही अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सुबह 7 बजे से बहनों का आगमन शुरू हुआ और जेल में बंद भाइयों से मुलाकात प्रारंभ हो गई।
जेल परिसर को भव्य सजावट से सजाया गया, टेंट और सरबत की व्यवस्था की गई।
जेल प्रशासन ने उन बहनों के लिए राखी, मिष्ठान और आरती की थाली की व्यवस्था भी की जो खाली हाथ आई थीं।
कई बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं, रक्षा सूत्र बांधा, मिष्ठान खिलाया और उनकी रिहाई की प्रार्थना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी पहुंचीं और अपने भाइयों की सलामती की दुआ की।
दोपहर 12 बजे तक लगभग 700 बहनें अपने भाइयों से मिल चुकी थीं।
भीड़भाड़ से बचने के लिए मुलाकात 25 से 50 बहनों के समूह में कराई गई, जिससे सभी ने व्यवस्था की सराहना की।
जेल प्रशासन ने साफ कहा कि जब तक बहनें आती रहेंगी, मुलाकात जारी रहेगी और किसी भी भाई की कलाई सूनी नहीं रहेगी।
जिन बंदियों की बहनें नहीं हैं, उनके लिए दोपहर 2 बजे ब्रह्मा कुमारी बहनों को आमंत्रित किया गया है, जो सभी को राखी बांधेंगी और मिष्ठान खिलाएंगी।
इससे पहले लाइंस क्लब सहेली और सहयोग संस्था की बहनों ने भी सभी बंदियों को राखी बांधकर मुंह मीठा कराया था।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments