शाहजहाँपुर। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रोजा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने NBW वारण्टी अभियुक्त को दबोच लिया।
शनिवार, 30 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 9:50 बजे थाना रोजा पुलिस टीम ने ग्राम जमुही निवासी दीपक पुत्र लाला (उम्र करीब 30 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया। दीपक के विरुद्ध वाद संख्या 8715/23, धारा 323, 504, 506 भा.दं.वि. में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी था।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
नाम : दीपक पुत्र लाला
उम्र : लगभग 30 वर्ष
निवासी : ग्राम जमुही, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर
गिरफ्तारी का विवरण :
दिनांक : 30.08.2025
समय : सुबह 9:50 बजे
स्थान : ग्राम जमुही स्थित उसका आवास
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक : राजीव कुमार
उपनिरीक्षक : शम्भूदयाल भार्गव
हेड कांस्टेबल : 298 राजवीर सिंह
इस सफलता के बाद स्थानीय लोगों ने थाना रोजा पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments