संवाददाता:उन्नाव
जनपद उन्नाव के विकास खण्ड गंजमुरादाबाद में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत समय से जानकारी न मिलने पर एक जागरूक नागरिक ने व्यवस्था की नींव हिला दी है।
अतुल कुमार पुत्र श्री शिवराज सिंह ने विभागीय लापरवाही के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, अतुल कुमार ने दिनांक 17 मार्च 2025 को आरटीआई के तहत संबंधित विभाग से 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। लेकिन न तो तय 30 दिनों की सीमा में सूचना उपलब्ध कराई गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने अब इस मामले को सीधे मुख्य विकास अधिकारी के दरवाजे पर पहुंचा दिया।
पीड़ित का आरोप है कि विभाग ने न सिर्फ RTI अधिनियम का उल्लंघन किया, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे मूलभूत अधिकारों को भी ताक पर रख दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिला, तो वे यह मामला राज्य सूचना आयोग तक ले जाने को तैयार हैं।
सूचना का अधिकार अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि आम जनता की आंख और आवाज है। इसमें इस तरह की लापरवाही लोकतंत्र को कमजोर करती है।
अब यह मामला मुख्य विकास अधिकारी के संज्ञान में है। देखना होगा कि लापरवाही के इस अंधेरे को न्याय का उजाला कब चीरता है। अतुल कुमार और तमाम जागरूक नागरिकों को उम्मीद है कि RTI की गरिमा बरकरार रहेगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments