“जहाँ स्वच्छता, वहाँ समृद्धि; साफ नगर, स्वस्थ नगर – यही है हमारा सुंदर सफर।
156 घंटे का संकल्प, स्वच्छता का सम्पूर्ण विकल्प।”
जलालाबाद/उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत, आज दिनांक 25 सितम्बर 2025 गुरुवार को नगर के तहसील स्थित शहीद स्तंभ से भव्य रूप से 156 घंटे महासफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद जलालाबाद अध्यक्ष शकील अहमद एवं अधिशासी अधिकारी श्री एच.एन. उपाध्याय ने की।
इस कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य सहित समस्त सभासद उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख थे:
सभी ने मिलकर शहीद स्तंभ की साफ-सफाई कर महासफाई अभियान का शुभारंभ किया।
शकील अहमद ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई का कार्य नहीं है, बल्कि यह एक जनआंदोलन है। हर नागरिक के लिए यह संदेश है कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में लिपिक अवधेश सिंह, सुशील गुप्ता, मो. जीशान, लिपिक शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी और एसबीए इनवेरोटेक के प्रभारी सत्यम तिवारी, सत्यम सिंह, मोहित, श्याम सुंदर, चमन, अमित वाल्मीकि सहित सभी सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी कर स्वच्छता एवं सफाई में योगदान दिया।
यह अभियान नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं जलालाबाद को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यपूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments