शाहजहाँपुर, 29 सितम्बर 2025
महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए गए आयरन की गोली सेवन अभियान में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले 20 प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिलाधिकारी ने अपने आधिकारिक फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट पर लाइव आकर लॉटरी के माध्यम से 20 विजेताओं के नामों की घोषणा की। चयन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से रैंडम आधार पर किया गया।
चयनित प्रतिभागियों को निम्न आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे:
जिलाधिकारी ने कहा कि “यह अभियान न केवल महिलाओं एवं बच्चियों के स्वास्थ्य को मजबूत करेगा, बल्कि उनमें जागरूकता और उत्साह भी बढ़ाएगा।”
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह भी उपस्थित रहीं।
इस पहल से जनपद में स्वास्थ्य जागरूकता को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments