लखनऊ, 19 सितंबर 2025 –
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश की विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसको देखते हुए निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण 30 सितंबर 2025 से शुरू होकर 30 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, झांसी, बरेली और गोरखपुर मंडलायुक्त मुख्य रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे, जबकि संबंधित जिलाधिकारी और विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहायक के रूप में कार्य करेंगे।
संपर्क सूत्र: सी.एल. सिंह
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments