शाहजहांपुर, 19 सितंबर 2025 –
उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय और सुरक्षित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) एवं होमस्टे नीति-2025 जारी की है। इस नीति का उद्देश्य न केवल पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना है, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने और स्थानीय स्तर पर आय व रोजगार के नए अवसर सृजित करना भी है।
नई इकाइयों को विभिन्न अनुदान और वित्तीय प्रोत्साहन देने का प्रावधान भी नीति में शामिल है, जिससे पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
यह कदम उत्तर प्रदेश को घरेलू व अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के लिए और आकर्षक बनाने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास को भी नई दिशा देगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments