बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु रेडक्रॉस ने प्रशासन को सौंपे 50 त्रिपाल


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति बृजेश पाठक के निर्देशों के तहत इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी शाहजहांपुर ने बाढ़ आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 50 त्रिपाल प्रदान किए।

रेडक्रॉस सोसायटी शाहजहांपुर के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने अपने आवास/कैंप कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार को आमंत्रित कर 50 त्रिपाल उनके विभागीय कर्मचारियों को सौंपे। ये त्रिपाल बाढ़ एवं वर्षा से प्रभावित छप्पर व छत विहीन पीड़ितों को बारिश से बचाने के लिए वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक त्रिपाल की लंबाई 6 मीटर, चौड़ाई 4 मीटर और वजन लगभग 25 किलो है। यह सामग्री इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, प्रदेश कार्यालय लखनऊ से पीड़ितों की सेवा हेतु भेजी गई है।

अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने रेडक्रॉस सोसायटी शाहजहांपुर की इस सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. जौहरी ने कहा कि—

“जनहित और मानव सेवा के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, शाहजहांपुर शाखा जिला प्रशासन के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगी।”

Previous Post Next Post