जलालाबाद नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय जगदीश चंद्र गुप्ता की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के वर्तमान अध्यक्ष शकील अहमद खां ने अधिशासी अधिकारी एच. एन. उपाध्याय तथा परिवारजनों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि—
“पूर्व चेयरमैन जगदीश चंद्र गुप्ता जी द्वारा नगर में कराए गए विकास कार्य सदैव प्रेरणादायी रहेंगे और नगर की प्रगति में उनका योगदान याद किया जाएगा।”
इस दौरान नगर पालिका परिषद के लिपिक नितिन शर्मा, साहिल बाबू, तथा स्व. गुप्ता के परिजन अशोक गुप्ता, रमन गुप्ता, सौरभ गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments