शाहजहाँपुर, 27 सितम्बर 2025।
महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण व आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने अभिनव पहल की। इस कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में किया गया।
परिधि ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को निकट से समझा और नागरिकों से संवाद स्थापित कर समस्या समाधान क्षमता का परिचय दिया। इस अनुभव ने उनमें नेतृत्व और आत्मविश्वास को और मजबूत किया, जो उनके भविष्य में समाज सेवा के मार्ग को सशक्त करेगा।
शाहजहाँपुर पुलिस का मानना है कि इस प्रकार की पहल से बालिकाओं में यह विश्वास बढ़ता है कि समाज और प्रशासन उनके साथ है। यह कार्यक्रम अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को नई दिशा प्रदान करेगा।
थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस की यह पहल दर्शाती है कि अवसर मिलने पर बालिकाएँ प्रशासनिक स्तर पर भी सशक्त नेतृत्व क्षमता का परिचय दे सकती हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments