दियुनी बैराज से गर्रा नदी में 48058 क्यूसेक पानी हुआ पास, 06.09.2025 को शाहजहाँपुर में दिखेगा प्रभाव
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लेने हेतु खन्नौत एवं गर्रा नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविन्द कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संजय पाण्डेय एवं अधिशासी अभियंता शारदा नहर सुनील भास्कर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने खन्नौत नदी के हनुमत धाम तथा गर्रा नदी के अजीजगंज व राईखेड़ा तटबंध का निरीक्षण करते हुए जलस्तर की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ते जलस्तर की दृष्टि से आवश्यक प्रबंध तत्काल सुनिश्चित किए जाएं और किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए।
📊 वर्तमान जलस्तर
03 सितम्बर 2025 को दोपहर 12:00 बजे गर्रा नदी (अजीजगंज पुल) पर जलस्तर 147.600 मीटर
खन्नौत नदी (लोदीपुर पुल) पर जलस्तर 144.700 मीटर दर्ज किया गया।
🌊 पानी की स्थिति
जनपद में कठना नदी 17,000 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ गर्रा नदी में मिल रही है।
02–03 सितम्बर की रात दियुनी बैराज से 6 घंटे में 54,120 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
आज (03 सितम्बर) पूर्वान्ह 11 बजे तक बैराज से 48,058 क्यूसेक पानी गर्रा नदी में पास हुआ।
इसका असर शाहजहाँपुर में 06 सितम्बर 2025 तक दिखने की संभावना है।
गर्रा नदी का जलस्तर वर्तमान 147.600 मीटर से लगभग 4 फीट बढ़कर खतरे के निशान (148.800 मी.) के आसपास पहुँच सकता है।
खन्नौत नदी का जलस्तर भी वर्षा के कारण 145.750 मीटर तक पहुँचने की आशंका है।
🛡️ राहत एवं बचाव
जिलाधिकारी ने कहा कि –
सभी राहत एवं बचाव टीमें सक्रिय रहें।
प्रभावित होने वाले लोगों को पहले ही सतर्क कर दिया जाए।
आवश्यक होने पर उन्हें राहत शिविरों व सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।
अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और हर स्थिति पर नज़र रखें।
जलस्तर बढ़ने की जानकारी जन सामान्य तक लगातार पहुँचाई जाए।
☎️ आपातकालीन संपर्क
बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें:
बाढ़ नियंत्रण कक्ष (Flood Control Room)
📞 05842-351037, 05842-351038, 05842-462754, 05842-220018
📞 टोल-फ्री नंबर: 1077 (24×7 उपलब्ध)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments