शाहजहाँपुर, 07 सितंबर 2025। थाना तिलहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राय खुर्द में दो युवकों के पानी में डूब जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महोदय ने मौजूद अधिकारियों व बचाव टीमों को युवकों की शीघ्र तलाश हेतु त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ टीम को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने और हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।
🚨 जनपद पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, नदियों या तालाबों में बिना सुरक्षा उपायों के प्रवेश से बचें, क्योंकि यह जीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments