शाहजहांपुर। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में विज्ञान संकाय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने दिल और दिमाग में जज्बा पैदा करना चाहिए और लक्ष्य के प्रति सतत जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि केवल डिग्री योग्यता का पैमाना नहीं होती, बल्कि अपने भीतर योग्यता होने से अनेक डिग्रियां हासिल की जा सकती हैं।
स्वामी चिन्मयानंद ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि इस उम्र में पुस्तक, प्रयोगशाला और अध्यापक तीन संसाधनों पर केन्द्रित रहना चाहिए, क्योंकि उनका भविष्य उनके अपने हाथों में है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के विद्यार्थी समाज, परिवार और राष्ट्र को प्रगति की नई दिशा दे सकते हैं।
कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र ने विज्ञान और प्रयोग के गहरे संबंध पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रत्येक सिद्धांत को प्रयोग की कसौटी पर कसने के बाद ही आत्मसात करना चाहिए। प्राचार्य प्रो. आर. के. आजाद ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें आश्वस्त किया कि महाविद्यालय उनकी शैक्षणिक प्रगति हेतु सतत तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने विषय स्थापना एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला के संचालन में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संदीप अवस्थी ने किया।
बी.एससी.
एम.एससी. (भौतिकी)
एम.एससी. (रसायन)
एम.एससी. (गणित)
बी.सी.ए.
पीजीडीसीए: प्रद्युम्न मिश्रा
कार्यक्रम में डॉ. संदीप दीक्षित, हर्ष पाराशरी, डॉ. रजत कुमार सिंह, डॉ. राजेश सक्सेना, चंदन गोस्वामी, अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुमित त्रिवेदी, अनामिका शुक्ला सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments