शाहजहाँपुर। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने मंगलवार को महानगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दलेलगंज वार्ड सहित सुभाषनगर, जलालनगर बाहर चुंगी, ख्वाजा फिरोज, अहमदपुर नियाजपुर, अहमदपुरा, हयातपुरा, लोधीपुर, लालपुर, मा. कॉशीराम कॉलोनी, अजीजंगज, ककरा व युनुसखेल जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बचे हुए जलभराव वाले स्थलों पर सक्शन मशीन व पम्प लगाकर पानी की निकासी कराई जाए। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में एक सप्ताह तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर चूना, ब्लीचिंग पाउडर व एंटीलार्वा छिड़काव के साथ फॉगिंग कराई जाए ताकि बीमारियों का फैलाव रोका जा सके।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने दलेलगंज वार्ड में पक्का पुल के पास स्थित रैन बसेरा का भी दौरा किया। यहाँ बाढ़ प्रभावित लोग ठहरे हुए थे। नगर आयुक्त ने उनसे बातचीत कर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और शुद्ध पेयजल व प्रकाश व्यवस्था को और दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के समय क्षेत्रीय पार्षद अनूप गुप्ता समेत नगर निगम अधिकारी भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments