स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 30 सितम्बर 2025:
थाना तिलहर पुलिस टीम ने हत्या के पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र पुत्र सुखदेव (उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मोहनपुर) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास 01 देशी तमंचा नाजायज व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।
गिरफ्तारी की कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर अभियुक्त सुखदेव द्वारा घटना में प्रयुक्त 01 पौनिया/तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तारी का विवरण:
बरामदगी:
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments