आज दिनांक 06.09.2025 को जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जनपद के गर्रा तथा खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तटीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी के निर्देश:
नदी के जलस्तर पर सतत निगरानी रखी जाए।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात टीमें अलर्ट मोड में रहें।
निचले इलाकों के निवासियों को समय-समय पर सचेत किया जाए
आपात स्थिति में त्वरित राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित हो।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश:
नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक किया जाए।
संवेदनशील इलाकों में गश्त व पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।
आपदा की स्थिति में पुलिस और प्रशासनिक टीमें समन्वय से कार्य करें।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आकस्मिक घटना पर तत्परता और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जनपद प्रशासन व पुलिस की अपील:
अफवाहों पर ध्यान न दें।
बाढ़ से संबंधित सटीक जानकारी के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों/थाने से सम्पर्क करें।
प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments