✍️ ब्यूरो चीफ – अमित गुप्ता | रिपोर्ट – सुधीर सिंह कुंभाणी
सकरन (सीतापुर)।
सीएचसी सांडा में मंगलवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 441 मरीजों का परीक्षण कर दवाइयाँ दी गईं। साथ ही 15 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए और टीबी पीड़ित 20 मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई।
शिविर के दौरान करीब आधा सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ता फोटो खिंचवाते तो नज़र आए, लेकिन रक्तदान के समय सभी बगलें झाँकने लगे। ऐसे में पत्रकार बंधु अमित अवस्थी आगे आए और रक्तदान कर पत्रकार बिरादरी का मान बढ़ाया।
पत्रकार संघ सकरन ने उन्हें बधाई देते हुए घोषणा की कि आगामी कार्यक्रमों में सभी पत्रकार राष्ट्रहित में रक्तदान के लिए एकजुट रहेंगे।
शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सचान की अध्यक्षता रही।
इस दौरान डॉ. विभा सिंह, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. पुनीत जायसवाल, डॉ. आकाश सिंह, डॉ. रचना गौर, डॉ. तौसिफ इलाही, डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. गोविंद गुप्ता, डॉ. मोहित कुमार भारतीय सहित चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उपचार और दवाएँ उपलब्ध कराईं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments