बढ़ते जलस्तर पर नगर आयुक्त का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावितों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

महानगर क्षेत्र में नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने आज सुभाषनगर, गर्रा, ककरा एवं आसपास के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से वार्ता की और सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने अथवा नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों में ठहरने की अपील की, ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि न हो।

अधिकारियों को दिए निर्देश

नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि —

सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।

बाढ़ प्रभावितों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।

नगर निगम का कंट्रोल रूम 24x7 सुचारू रूप से संचालित रहे, जिससे नागरिकों की समस्या/शिकायत का तत्काल निस्तारण कराया जा सके।

निरंतर निरीक्षण

नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही प्रभावित नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post