अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध), उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं अभियोजन निदेशालय द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध, हत्या, अपहरण, व्यहपरण एवं अन्य गंभीर अपराधों की विवेचना को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने हेतु “विभिन्न प्रकार के अपराधों की विवेचना संबंधित चेकलिस्ट” नामक पुस्तक तैयार की गई है।
आज जनपद शाहजहाँपुर के संयुक्त निदेशक अभियोजन ने यह पुस्तक पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भेंट की।
इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य विवेचना अधिकारियों को वैज्ञानिक एवं विधिक साक्ष्यों के संकलन में मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि आरोप पत्र न्यायालय को प्रेषित करते समय अभियोजन पक्ष की स्थिति और अधिक सशक्त हो सके और दोषियों को दंडित कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय ने कहा कि “इस पुस्तक का प्रयोग जनपद स्तर पर विवेचना की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार करेगा और अदालत में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत कर अधिकाधिक अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराने में सहायक होगा।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments