आज दिनांक 24.09.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में महिला ट्रेनी पुलिसकर्मियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विशाखा गाइडलाइन एवं उससे संबंधित प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा की गई।
इस अवसर पर महिला ट्रेनी पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा, सम्मान, यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत निवारण प्रक्रिया तथा विशाखा गाइडलाइन के तहत उपलब्ध अधिकारों एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा –
“महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि है। कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण ही उनकी कार्यकुशलता और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।”
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने महिला ट्रेनी पुलिसकर्मियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी न केवल संगठन की क्षमता को सशक्त बनाती है बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देती है।
कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने महिला कर्मियों को प्रेरित किया कि वे कार्यस्थल पर किसी भी समस्या या असुविधा की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करें, उपलब्ध कानूनी प्रावधानों का उपयोग करें तथा विशाखा गाइडलाइन के तहत प्रदत्त सुरक्षा उपायों का लाभ उठाएँ।
महिला ट्रेनी पुलिसकर्मियों को अपने अनुभव साझा करने और सवाल पूछने का भी अवसर दिया गया, जिससे कार्यशाला का माहौल संवादात्मक और उपयोगी बना।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुवायां, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, काउंसलर अंशुल राज रानी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments