शाहजहाँपुर, 30 सितम्बर 2025:
जिलाधिकारी शाहजहाँपुर के आदेश और उप आबकारी आयुक्त के दिशानिर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी शाहजहाँपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 28/09/2025 को सदर और तिलहर क्षेत्र की देशी और कम्पोजिट शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि बिक्री निर्धारित मूल्य और POS मशीन के माध्यम से पूरी तरह से की जाए। इसके साथ ही दुकानों पर सीसीटीवी कैमरों का संचालन, रेट लिस्ट और टोल फ्री नंबर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।
निरीक्षण टीम में सौरभ कुमार यादव, आबकारी निरीक्षक, सदर और राजेंद्र कुमार, आबकारी निरीक्षक, पुवाया सहित अधीनस्थ स्टाफ शामिल थे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments