पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 02.10.2025 को थाना रोजा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 02.10.2025 को थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सद्दाम पुत्र हामिद खान, निवासी ग्राम बस्तरा, थाना सिविल लाईन, जनपद बदायूँ, उम्र करीब 29 वर्ष को रेलवे इण्टर कालेज के सामने खाली पड़ी जगह (जंगल) से समय 10.44 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा और एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 529/25, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर
गिरफ्तार करने वाली थाना रोजा पुलिस टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments