शाहजहाँपुर, 02 अक्टूबर 2025 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मा0 महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र ने महात्मा गांधी जी सहित अन्य वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व मा0 अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ वाल्मीकि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments