शाहजहाँपुर, 10 अक्टूबर 2025।
निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट योजनान्तर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहाँपुर में चना, मटर एवं मसूर मिनीकिट की ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा की गई।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्री पुरुषोत्तम कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी श्री विकास किशोर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार, प्रगतिशील कृषक श्री वीरपाल एवं महेन्द्र कुमार दुबे सहित अन्य कृषक उपस्थित रहे।
जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार —
लक्ष्य से अधिक प्राप्त बुकिंग के कारण ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से कृषकों का चयन किया गया। चयनित कृषकों को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से सूचना भेजी गई।
दलहन मिनीकिट योजना के अंतर्गत कुल 1700 मिनीकिट का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 1573 कृषकों का चयन किया गया है।
कृषि विभाग ने चयनित कृषकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय सीमा में अपने संबंधित राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज मिनीकिट प्राप्त करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments