स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
📍शाहजहाँपुर, 06 अक्टूबर 2025
पंचपीर तिराहे से चांदनी वाली पुलिया तक नाले के निर्माण कार्य के दौरान बिना किसी पूर्व नोटिस के मकान और दुकानों को तोड़े जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे।
जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य से स्थानीय नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के की जा रही यह कार्रवाई अनुचित है और प्रशासन को तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकना चाहिए।
इस संबंध में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट शाहजहाँपुर में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने मीडिया से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस जनसमस्या को जनता तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments