लखनऊ (माल थाना क्षेत्र):
गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में बंदी के बावजूद चोरी-छिपे शराब बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम और माल थाने के उपनिरीक्षक राम सजिवन सरोज तथा आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और कार्रवाई की।
सूत्रों के मुताबिक, शराब की बिक्री महिला नेहा के घर से की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर भंडाफोड़ किया।
फिलहाल इस पूरे मामले में किसी भी तरह की औपचारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नज़र बनाए हुए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments