शाहजहाँपुर में “सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस” अब तिलहर की जगह सदर तहसील में होगा जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी किया


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार, पूर्व में पारित आदेश संख्या 4375/विविध लिपिक/कले०/शाह०/2025 दिनांक 23 जून 2025 में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित आदेशानुसार, दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाला “सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस” अब तहसील तिलहर के स्थान पर तहसील सदर, शाहजहाँपुर में आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/वि०रा०/न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट, तथा उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है। साथ ही जिला सूचना अधिकारी, शाहजहाँपुर को निर्देशित किया गया है कि इस सूचना को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशनार्थ प्रसारित किया जाए।

➡️ जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं त्वरितता प्राथमिकता में रखी जाएगी।

Previous Post Next Post