लखनऊ (काकोरी)।
काकोरी क्षेत्र के बेलवा गांव में दशहरे के पाँचवें दिन लगने वाले ऐतिहासिक मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह मेला पिछले लगभग 40 वर्षों से परंपरागत रूप से आयोजित होता आ रहा है और अब क्षेत्र की पहचान बन चुका है।
गांव के सभी ग्रामवासियों ने मिलकर मेले का आयोजन किया। आयोजन की जिम्मेदारी मेला कमेटी के सदस्यों — अशोक रावत, राजू रावत, पुत्तीलाल रावत, राधेलाल राजपूत और मंसू राजपूत — ने निभाई।
मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए काकोरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मौके पर थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर, घुरघुरी तालाब चौकी इंचार्ज छतरजीत सिंह, उप निरीक्षक उत्तम सिंह, संकल्पदीप सिंह, दयानंद तिवारी और गौरव भदौरिया अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
ग्रामवासियों ने शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मेले का आनंद लिया और इसे सामुदायिक एकता का प्रतीक बताया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments