सकरन (सीतापुर)।
सकरन थाना क्षेत्र के धनपुरिया गांव में पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उपनिरीक्षक हरमोहन सिंह यादव और कांस्टेबल चंद्रबीर सिंह ने साइबर ठगों की कार्यप्रणाली और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से ग्रामीणों को चेतावनी दी कि किसी भी अनजान फाइल, खासकर जिस पर ‘APK’ लिखा हो, उसे कभी डाउनलोड न करें। ऐसी फाइलें डाउनलोड होते ही मोबाइल डेटा हैकरों तक पहुंच सकता है, जिससे बैंक खातों तक की जानकारी खतरे में पड़ जाती है।
उन्होंने बताया कि इन दिनों साइबर ठग ई-चालान, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और एसबीआई जैसी संस्थाओं के नाम पर फर्जी ‘APK फाइलें’ सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। इन फाइलों को खोलने से ठग सीधे मोबाइल पर कब्जा कर लेते हैं।
पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।
ग्रामीणों ने इस जागरूकता अभियान की सराहना की और इसे बेहद उपयोगी बताया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments