शाहाबाद (हरदोई):
शाहाबाद तहसील परिसर में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शाहाबाद अंकित तिवारी, नायब तहसीलदार समेत तहसील के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि बापू का आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उनके बताए अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है।
इस मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments