ब्यूरो चीफ़ – तशरीफ़ अली, मेरठ ✍️
मेरठ, 29 अक्टूबर 2025।
जनपद मेरठ में पंचायत राज प्रशिक्षण संस्थान (PRTI) के अंतर्गत पंचायत सहायकों / अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत रिसर्च सेंटर (DPRC), मेरठ में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उपनिदेशक (पंचायत), मेरठ मंडल, मेरठ के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। चार दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा निम्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई —
इन विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रशिक्षक रुस्तम सिंह, निक्की सिंह, निशा, तथा राज्य सलाहकार पुष्पेंद्र सिंह शाक्य द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ फैकल्टी मेरठ चरनजीत सहित अन्य प्रशिक्षण अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत स्तर पर सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments