स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहांपुर, दिनांक 16 अक्टूबर 2025
दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, शाहजहांपुर द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ छापामार कार्यवाही की गई।
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ तथा जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री रजनीश मिश्रा के निर्देशन में की गई।
🔍 प्रमुख कार्रवाइयाँ —
-
ग्राम मुडिगयों, कॉट, शाहजहांपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई पर
- सहायक आयुक्त (खाद्य)-II/अभिहित अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में
- मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार एवं विनय कुमार यादव द्वारा छापामार कार्यवाही की गई।
- 01 मिश्रित दूध एवं 01 पनीर का नमूना संग्रहित किया गया।
- खराब अवस्था में पाए गए 15 किलोग्राम पनीर (मूल्य ₹4500) को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
-
जलालाबाद क्षेत्र — याकूबपुर चौराहा स्थित रंजीत के छेना निर्माण प्रतिष्ठान पर
- उपजिलाधिकारी जलालाबाद के नेतृत्व में
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने छापामार कार्यवाही की।
- 01 छेना का नमूना संग्रहित किया गया।
- 105 किलोग्राम खराब छेना (मूल्य ₹18900) मौके पर नष्ट कराया गया।
-
पुवायां तहसील के खुटार क्षेत्र में
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेन्द्र कुमार द्वारा अनीस कुरैशी के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की गई।
- पनीर का 01 नमूना संग्रहित किया गया।
- 12 किलोग्राम खराब पनीर (मूल्य ₹3600) नष्ट कराया गया।
👮♂️ निरीक्षण टीम में रहे अधिकारी —
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बागीश मणि त्रिपाठी,
खाद्य सुरक्षा अधिकारी — श्री वरुण कुमार, श्री सौरम सोनी, श्री अजीत सिंह, श्री मनोज कुमार, श्री मानवेन्द्र कुमार एवं श्री विनय कुमार यादव शामिल रहे।
विभाग की ओर से बताया गया है कि दीपावली पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके
0 Comments