शाहजहाँपुर, 31 अक्टूबर 2025।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज थाना रोजा में “Run for Unity” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में थाना रोजा के समस्त स्टाफ के साथ-साथ 30 महिला रिक्रूट महिला आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत थाना रोजा परिसर से की गई, जो रोजा अड्डा, मंडी गेट होते हुए मेजबान तिराहे तक पहुंची और पुनः थाना रोजा पर समापन हुआ।
मार्च पास्ट के दौरान पुलिस कर्मियों एवं महिला आरक्षियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सौहार्द का संदेश देते हुए नागरिकों को देश की एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि “Run for Unity” का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल जी के एक भारत–श्रेष्ठ भारत के संकल्प को दोहराना तथा समाज में एकता व भाईचारे की भावना को सशक्त बनाना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments