मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने 'रामायण' के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से जन-जन का साक्षात्कार कराया। महर्षि वाल्मीकि ने समाज के सम्मुख जीवन के सर्वोत्कृष्ट मूल्यों एवं आदर्शों को प्रस्तुत किया। उनकी जयंती का यह अवसर हमें यह सिखाता है कि जीवन में कोई भी व्यक्ति धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलकर महानता को प्राप्त कर सकता है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में @UPGovt महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। लालापुर, जनपद चित्रकूट में उनकी तपोस्थली के सौंदर्यीकरण तथा श्री अयोध्या धाम में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना जैसे अनेक प्रयास किए गए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि वाल्मीकि जयंती का पुण्य अवसर पूरे प्रदेश में शांति और सामाजिक सौहार्द को चिरस्थायी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments