शाहजहाँपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “सरदार@150” कार्यक्रम के तहत यूनिटी मार्च पदयात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा 10 नवम्बर 2025 (सोमवार) को दोपहर 12:00 बजे खिरनीबाग रामलीला मैदान (निकट जेल) से आरम्भ होगी।
इस ऐतिहासिक एकता यात्रा का शुभारम्भ माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उ०प्र० सरकार श्री सुरेश कुमार खन्ना जी तथा माननीय सांसद, शाहजहाँपुर श्री अरुण कुमार सागर जी के नेतृत्व में किया जाएगा।
पदयात्रा अंटा चौराहा, अनजान चौकी, बहादुरगंज, सदर बाजार, महिला थाना, जलालनगर होते हुए गदियाना पहुँचेगी, जहाँ सायं 5 बजे सार्वजनिक सभा के साथ इसका समापन होगा।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत शाहजहाँपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा जिला प्रशासन शाहजहाँपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया जा रहा है।
👉 जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर “राष्ट्रीय एकता” के इस संदेशवाहक कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments