लखनऊ।
थाना वज़ीरगंज पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर शुक्रवार शाम डालीगंज सूरजकुंड पार्क चौराहे के पास व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट चारपहिया चालकों तथा नशे की हालत में ई-रिक्शा चलाने वालों को रोककर उनकी गाड़ियों के कागज़ात की जांच की गई। कई चालकों को मौके पर फटकार लगाते हुए यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
पुलिस ने पांच दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों के चालान काटे और लगभग एक दर्जन ई-रिक्शा सीज़ किए। अभियान के दौरान लोगों में सतर्कता के साथ-साथ हल्का भय भी देखा गया।
इस वाहन चेकिंग अभियान में वज़ीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक अंशुमान यादव सहित पुलिस टीम सक्रिय रही। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इसी तरह का अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments