शाहजहाँपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला प्रशासन शाहजहाँपुर द्वारा आगामी 23 नवम्बर (रविवार) को भव्य ‘सामूहिक विवाहोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ओ.सी.एफ. रामलीला मैदान, फैक्ट्री स्टेट, शाहजहाँपुर में आयोजित होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना शिरकत करेंगे।
जिला सूचना अधिकारी, शाहजहाँपुर ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जनपद के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों को औपचारिक आमंत्रण भेजा गया है।
मुख्यमंत्री की प्रेरणा से आयोजित इस विवाहोत्सव में कई लाभार्थी जोड़ों का विवाह सामूहिक रूप से संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments