शाहजहाँपुर, 13 नवम्बर।
जनपद की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था सहयोग संस्था इस वर्ष अपने मार्गदर्शक एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना के जन्मदिन को पूरे सप्ताह समाजसेवा को समर्पित करने जा रही है। संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शाहनवाज खाँ एडवोकेट ने बताया कि मंत्री श्री खन्ना न केवल जनपद की शान हैं बल्कि समाजहित में उनकी सेवाएँ सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
इसी क्रम में दिनांक 19 नवंबर 2025 (बुधवार) को ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित जमुना वाटिका में एक भव्य मेडिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है। विशेष रूप से कैंप में आस-पास के 25 ग्रामों के बुजुर्गों को आमंत्रित किया गया है, जिनके लिए—
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता एवं महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि सहयोग संस्था लगातार समाजसेवा के विभिन्न कार्य कर रही है, लेकिन यह सप्ताह उनके लिए विशेष होगा। यह पूरा सप्ताह मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के जन्मदिन को प्रेरणा मानकर सेवा कार्यों के लिए समर्पित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि "श्री खन्ना जी ने राजनीति के माध्यम से समाजसेवा को नया आयाम दिया है, और उनकी इसी भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास हमारी संस्था निरंतर करती रहेगी।"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments