शाहजहांपुर, 27 नवंबर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को कठोर सजा दिलाने की दिशा में शाहजहांपुर पुलिस को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के निर्देशानुसार, बरेली जोन के एडीजी श्री रमित शर्मा एवं आईजी बरेली परिक्षेत्र श्री अजय कुमार साहनी के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के कुशल नेतृत्व में मामले में प्रभावी पैरवी कर अदालत से कड़ी सजा दिलाई गई।
मॉनीटरिंग सेल, थाना कांट पुलिस और अभियोजन विभाग द्वारा सटीक समन्वय स्थापित करते हुए माननीय न्यायालय एएसजे-02 में वादी पक्ष के साक्षियों के बयान कराए गए। मजबूत पैरवी के बाद न्यायालय ने आरोपी सुशील पुत्र मुन्ना और मनोज पुत्र सीताराम, निवासी गढ़ी पूर्वी, थाना कांट, जिला शाहजहांपुर, दोनों को धारा 308/323/324/504/506 भादवि के अपराध में 5-5 वर्ष के कारावास एवं 21-21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
मामले का विवरण:
मु0अ0सं0 37/2007 के अंतर्गत इन दोनों आरोपियों पर वादी के समधी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने सभी साक्ष्य समयबद्ध तरीके से न्यायालय में प्रस्तुत किए, जिसके परिणामस्वरूप कठोर सजा सुनिश्चित हो सकी।
सजा प्राप्त अभियुक्त:
शाहजहांपुर पुलिस का यह प्रयास अपराधियों में भय एवं कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments