:शाहजहांपुर, 27 नवंबर।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
इस क्रम में मतदाता अपने-अपने बीएलओ (BLO) के पास पहुंचकर गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन हेतु फीडिंग कराने में सक्रियता दिखा रहे हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर पहुंचकर फॉर्म का वितरण, संग्रहण और उसके डिजिटाइजेशन का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि गणना प्रपत्र भरने के दौरान प्रत्येक विवरण को सावधानीपूर्वक भरना आवश्यक है ताकि फीडिंग में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, इसके लिए सभी बीएलओ को समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments